Advertisement Carousel

केन्द्र व राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के विकास हेतु प्रतिबद्ध : नजमा अज़ीम

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ शासन राज्य उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा अजीम खान का जिला बलौदाबाजार आगमन हुआ। स्थानीय विश्राम गृह मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती खान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अल्पसंख्यको के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाऔ के माध्यम से जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे सफलता भी मिल रही है। डा.रमन सिंह के तीन कार्यकाल बेदाग रहा है तथा छत्तीसगढ मे जो विकास हुआ है उसके बल पर जनता के आशीर्वाद से प्रदेश मे चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आव्हान किया कि सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण पूरे जोश से मेहनत मे लग जाए।

बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुश्ताक बेग जिला महामंत्री मो.जिलानी एवं गुलाम गौस कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह सलूजा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून मोहम्मद अली, सलीम खान, रजा खान, इकबाल खान, फिरोज खान, शाहरूख खान, जुम्मन मेमन, मोईन खान, सादिक हुसैन, सैफु खान सहित अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भारी तादाद मे उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!