Advertisement Carousel

डोंगरगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया बिजली ऑफिस का घेराव

राजनांदगांव / खबर है कि डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित विघुत कटौती को लेकर बिजली विभाग का घेराव किया।

घेराव के बाद डीई ललित राठौड़ ने एक सप्ताह के भीतर निराकरण की बात कही, जिसके बाद प्रदर्शन बंद कर कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर सप्ताह भर में अघोषित बिजली कटौती का निराकरण नहीं किया गया, तो नगर बंद कर उग्र आंदोलन भी किया जायेगा।

error: Content is protected !!