Advertisement Carousel

SC का आदेश, महाकाल पर चढ़ेगा सिर्फ और सिर्फ आरओ वॉटर

नई दिल्ली / सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग क्षरण के मामले में आदेश दिया है कि अब शिवलिंग पर सिर्फ आरओ वॉटर ही चढ़ाया जाए।

पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पर सामने आया था कि महाकाल को चढ़ाई जा रही कुछ चीज़ों से शिवलिंग को नुकसान हो रहा है, जिसमें कुंड का पानी भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने महाकाल पर चढ़ाए जा रहे पानी और दूध की मात्रा भी तय कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता सारिका ने शिवलिंग को स्पर्श करने पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की थी। मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

error: Content is protected !!