नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) का नोटिफिकेशन राजपत्र में…
नोटिफिकेशन से मनेंद्रगढ़ में खुशी की लहर, बैकुंठपुर व खड़गंवा क्षेत्र में छाई मायूसी…
कोरिया / कोरिया को विभाजित कर घोषित नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (MCB) का नोटिफिकेशन राजपत्र में कर दिया गया है। राजपत्र के अनुसार खड़गंवा ब्लाक को नवीन MCB ज़िले में शामिल किया है। बताते चले कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मनेन्द्रगढ़ के गठन की घोषणा की थी।
घोषित नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (MCB) का नोटिफिकेशन राजपत्र में करने की ख़बर होते ही चिरिमिरी व मनेंद्रगढ़वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां खुशी का इज़हार करते हुए नाच गाने के साथ पटाख़े फोड़े गये। वहीं अन्यायपूर्ण विभाजन से जिला मुख्यालय बैकुंठपुर व खड़गंवा के लोगों में काफी मायूसी है।
राजपत्र में नोटिफिकेशन के बाद सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो तथा डॉ विनय जायसवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार व्यक्त कर दिया साधुवाद ज्ञापित किया है।
राजपत्र के मुताबिक जिला कोरिया के उपखंड मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़ एवं केल्हारी, तथा उपखंड भरतपुर तहसील भरतपुर तथा उपखंड खड़गवां- चिरमिरी, तहसील खड़गवां एवं चिरमिरी को समाविष्ट करते हुए, नवीन जिला “मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी भरतपुर” का सृजन किया गया है। नवीन जिला की सीमाएं उत्तर में तहसील कुसमी, जिला सीधी एवं जिला सिंगरौली (म.प्र.) दक्षिण में तहसील पोडी उपरोडा जिला कोरबा एवं तहसील रामानुजनगर जिला सूरजपुर (छ.ग.) पूर्व में तहसील बैकुण्ठपुर एवं सोनहत, जिला कोरिया (छ.ग.) व पश्चिम में जिला गौरेला- पेंड्रा मरवाही (छ.ग.), अनुपपुर एवं शहडोल (म.प्र.) हैं।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मनेन्द्रगढ़ के गठन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री का कहना था कि शासन को अतिम छोर तक पहुंचाने के लिए नये जिलो का गठन किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही चिरमिरी, जनकपुर, खडगवा और जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में लगातार जिला विभाजन को विभिन्न तरह के विरोधो को लेकर प्रर्दशनो का दौर चला जो कि चिरमिरी में आज भी जारी है। अब कांग्रेसी भी यह मानने लगे हैं कि शासन के इस फैसले के बाद कोरिया जिले की तीनो विधानसभा को आगामी चुनाव पर मुख्यमंत्री ने दांव पर झोंक दिया है। भाजपा इसी बात से बेहद खुश है कि नये मनेन्द्रगढ़ जिले की घोषणा कांगेस की गले की फांस बन गई है। जिसमें मनेन्द्रगढ को छोड कोई भी क्षेत्र खुश नजर नही आ रहा है। साथ ही अगले माह बैकुंठपुर व शिवपुर-चरचा में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। इस पूरे प्रकरण में बैकुंठपुर विधायक व कांग्रेस के जिला नेतृत्व की कमजोरी भी सामने आई है।
कलेक्टर से नवीन MCB जिले हेतु मांगा था प्रस्ताव – खैर कोरिया जिले का विभाजन कर नया मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला बनाने की घोषणा के बाद राज्य शासन ने कोरिया कलेक्टर से नवीन MCB जिले हेतु प्रस्ताव मांगा था । जिसके जवाब में कोरिया कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन को कोरिया जिला विभाजन को लेकर जो प्रस्ताव बनाकर भेजा था उसमें कलेक्टर द्वारा कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ जिलों को चार-चार तहसीलो में विभाजित करने का प्रसताव बनाकर भेजा था। जिसमें कोरिया जिले के लिए बैकुंठपुर, सोनहत, खंडगवा व पटना को शामिल किया था, तो मनेंद्रगढ़ जिले के लिए जिन चार तहसीलों के नाम भेजे गए थे उसमें मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर एवं केल्हारी तहसील को शामिल किया गया था। जिसके बाद राज्य शासन ने कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है एवं जिले का विभाजन विकासखंड स्तर पर करने की बात कही थी।
कोरियावासी कानूनी पहलुओं पर कर रहें विचार – कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर व चिरमिरी में चल रही तमाम गतिविधियों को दरकिनार कर मुख्यमंत्री ने नए जिले के लिए प्रस्ताव मांगा था। उसमें प्रस्तावित नवीन जिला के गठन के संबंध में कुल जनसंख्या, कुल ग्राम, कुल पटवारी हल्का, कुल राजस्व निरीक्षक मंडल, मकबूजा रकबा हैक्टेयर की विस्तृत जानकारी, खातेदारों की संख्या, कुल ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, राजस्व प्रकरणों की संख्या, कोटवार/पटेलो की संख्या तथा संभाग/जिला/प्रस्तावित नवीन जिला, का पृथक-पृथक नक्शा एवं एक संयुक्त नक्शा, जिसमे जिलो की सीमाएं चिन्हांकित हो। साथ ही जिला कार्यालय हेतु आवश्यक सेटअप एव उस पर होने वाले वेतन भत्ते तथा कार्यालय हेतु विभिन्न मदो में होने वाले आवर्ती एव अनावर्ती व्यय की संपूर्ण जानकारी अपने अभिमत सहित प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया था। उक्त प्रस्ताव मिलने के बाद नए सिरे से राजपत्र में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कोरिया जिले की संस्कृति व अस्मिता कोरिया गढ़ पहाड़ एवं खड़गंवा ब्लाक की ग्राम पंचायतों द्वारा पांचवी अनुसूची के तहत ग्रामसभा में पारित कोरिया जिले में शामिल रहने के प्रस्ताव को दरकिनार कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को देखते हुये अब कोरियावासी कानूनी पहलुओं पर विचार करते हुए हाईकोर्ट की शरण लेने की तैयारी में हैं।
भुपेश पर भरोसे की बात – कोरिया बचाओ मंच को भूपेश हैं तो भरोसा हैं कि बात याद हैं। मंच ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कोरिया के भूगोलीय क्षेत्र की वास्तविक जानकारी नही हैं गलत जानकारी दी गई मुझे। नोटिफिकेशन जारी होने के उपरांत ज्यादा से ज्यादा दावा अप्पति लगाए। न्याय होगा।
दिल्ली अभी दूर – नोटिफिकेशन जारी होना अलग परिक्रिया हैं अभी दावा आपत्ति का समय शेष हैं। फिर उसके बाद कोरिया बचाओ मंच के पास न्यायालय का दरवाजा अंतिम रास्ता होगा और इन सब के बीच काफी समय लगेगा इसलिए दिल्ली अभी दूर है।
