रिश्ते पर लगा दाग, जीजा के घर गई नाबालिग का यौनशोषण

रिपोर्ट / ध्रु दिवेदी / 9425583677 

कोरिया – मनेन्द्रगढ / कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ में एक नाबालिग किशोरी ने थाना पहुंचकर अपने साथ हुए अनाचार की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पीडिता ने बताया कि बीते 8 माह पूर्व उसके रिश्ते के जीजा ने ही उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। 

               थाना मनेन्द्रगढ में सोमवार की दोपहर एक 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों के साथ मनेन्द्रगढ थाना पहुंची। जहां उसने बताया कि बीते अप्रैल माह में वह अपनी दीदी की ससुराल गई हुई थी जहां दीदी के देवर ने उसके साथ दुराचार किया। डर के मारे उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी नहीं दी लेकिन कुछ महीनों बाद उसके शरीर में गर्भ के लक्षण दिखाई पडने लगे। मासूम को तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है लेकिन जब परिजनों ने अपनी फूल सी मासूम के शरीर में बदलाव देखे तो उन्होनें इसकी वजह पूछी तब किशोरी ने अपने साथ बडी दीदी के घर में हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इस घटना को लगभग 8 माह हुए थे कि एक दिन किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के परिजनों ने इस घटना के बारे मे जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने साफ इंकार कर दिया तब परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे जहां उसकी रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
error: Content is protected !!