00 साइकिल रैली निकालकर एसडीऍम को सौपा ज्ञापन
कोरिया / युथ कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के तत्वाधान में इंदिरा जी के 100वां स्वर्ण जयंती के अवसर पर चिरमिरी में बड़ाबाजार से युवा कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष संदीप सोनवानी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर गोदरीपारा एसडीऍम कार्यालय तक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब, कबाड़, सट्टा, गाँजा की बिक्री एवं अवैध कारोबार बंद कराए जाने ज्ञापन सौंपा। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में ना हो और क्षेत्र में सुशासन बना रहे साथ ही साथ क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे।
इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं कोरिया जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बबिता सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष शोएब अख्तर, युवा नेता राहुल भाई पटेल, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महासचिव हैप्पी वधावन, महासचिव सदाशिव बारीक़, महासचिव लक्ष्मी दास, महासचिव अजय आयाम, अध्यक्ष पिंटू भास्कर, राकेश कुल्हाड़ी, रोहित दुबे, शिवांश जैन, सुशिल पाण्डेय, जीतेन्द्र साव, योगेश साहू, शिवम् पंडित, सतेंद्र दास, शिवराम नाहक, विक्रम सिंह चौहान, विजय शर्मा, शंकर नायक, जीतेन्द्र बहरा, सुनील,दिना, लोकनाथ, भोलू, शनि,देवराज सूर्यवंशी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।