Advertisement Carousel

जम्मू कश्मीर ने भी छत्तीसगढ़ के पी.डी.एस. मॉडल को अपनाने की मंशा जताई : मुख्यमंत्री से वहां के खाद्य मंत्री की मुलाकात

????????????????????????????????????

रायपुर / जम्मू कश्मीर के खाद्य मंत्री चौधरी जुल्फीकार अली ने अपने राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) का छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की मंशा प्रकट की है। अली ने आज रात यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

डॉ. सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। अली ने कहा – निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में पीडीएस की एक पारदर्शी व्यवस्था है। हम लोग भी इसे जम्मू कश्मीर में अपनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने अपने यहां के गरीबों को भोजन का अधिकार दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण कानून सुरक्षा बनाया है।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की भी बेहतर व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने श्री अली को बताया कि छत्तीसगढ़ में 60 लाख गरीब परिवारों को हर माह की सात तारीख तक संबंधित राशन दुकानों में राशन पहुंचाकर देने की व्यवस्था की गई है। सम्पूर्ण प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण किया गया है।

error: Content is protected !!