Advertisement Carousel

युथ क्लब चिरिमिरी ने बहुरूपिया कला को बचाये रखने का किया अनूठा प्रयास

०० बहुरूपिया प्रतियोगिता को जीवंत किया निष्चित ही काबिले तारीफ – श्रम एवं खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े

कोरिया / बहुरूपिया, जी हाॅ जिसका नाम लेने से ही मन में कई प्रकार के रंग और आकृतियाॅ विभिन्न वेषभूषा में धरे हुए नजर आने लगते है। लेकिन यह कला भारत के कुछ गिने चुने क्षेत्रों में ही आज देखने को मिलती है, या यूॅ कहे विलप्ती के कगार पर यह कला खड़ी हुई है, ऐसे में छ.ग. के कोरिया जिले कें चिरिमिरी ने इस कला को बचाये रखने का अनूठा प्रयास किया है।

बहुरूपिया यानि के अनेक रूप धारण करने वाले शक्श, लेकिन क्या इन बहुरूपियों को पूरे देश में तवज्जों दी जाती है तो जवाब में शायद ना ही सूनने को मिले। लेकिन कोरिया जिले के चिरिमिरी में युथ क्लब द्वारा इस कला को संजोये रखने का अनूठा एवं सराहनीय कदम उठाया गया है जिसे देखने हल्दीबाड़ी शहर के समस्त चौक – चौराहा पर भारी भीड़ देखने को मिली साल के आगमान पर अयोजित इस प्रतियोगीता में लोगो ने तरह तरह के अपने प्रदर्षन किए. किसी ने भगवान का रूप धारण किया है तो किसी ने नोट बन्दी में मोदी atm बने तो कोई तितली और आदमखोर के रूप में दिख रहे है। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार से नवाजा गया।
img-20170102-wa0451कार्यक्रम में पहुँचे प्रदेश के श्रम व खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहाँ की इस दम तोड़ती कला में जिस प्रकार इन प्रतियोगियों ने भाग लिया है और बहुरूपिया प्रतियोगिता को जीवंत किया है, निष्चित ही काबिले तारीफ है।
img-20170102-wa0477कार्यक्रम में श्रम एवं खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ नपा अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह खास तौर पर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!