यह पूरा मामला नए साल के जश्न व पुराने साल की विदाई से जुड़ा हुआ है जहाँ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो व मुख्तार अहमद ने कलेक्टर से शिकायत कर बताया है कि 31 दिसंबर की रात ग्राम पंचायत घुटरा में नववर्ष के जश्न के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव चंपादेवी पावले मौजूद थीं। कार्यक्रम में नाचा पार्टी के कलाकारों ने फरमाइश पर देर रात तक जमकर अश्लील डांस का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में अश्लील डांस करने व नोट उड़ाने का वीडियो वायरल भी किया गया है।
शिकायतकर्ताओं कि माने तो राज्य सरकार नारी सम्मान के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। वहीं दूसरी ओर महिला संसदीय सचिव की मौजूदगी में ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं। मामले में अश्लील डांस कराने पर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार भी लगाई है।जाँच नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। इस पुरे मामले में चंपादेवी पावले, संसदीय सचिव का कथन भी सामने आ चुका है उन्होंने साफ साफ यह माना की छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के नाम पर वहां मुझे बुलाया गया था। कार्यक्रम में कुछ देर वो रूकी भी फिर इस तरह की डांस की प्रस्तुति पर वहां से चली आई।
पहले भी कई मामले आये है –
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पटना में विजयादशमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, नोट उड़ाने और भीड़ में गोली चलाने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। मामले में शिकायत पर पुलिस ने जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस को गवाही देने के लिए एक भी व्यक्ति नहीं मिल पाया है। इसके अलावा विजयादशमी के बाद चिरिमिरी में भी भोजपुरी स्टार कलुआ के कार्यक्रम में अश्लील डांस का मामला और उड़ते नोटों की झलक सामने आ चुकी है।
