|
दिल्ली / सुप्रीम कोर्ट में आज 5 नए न्यायाधीशों ने शपथ ली है इससे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है हालांकि 3 पद अब भी खाली हैं।
|
|
|
शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल, केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहन मोहन एम शांतनागोदर, कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस अब्दुल नजीर, राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नवीन सिन्हा और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक गुप्ता शामिल हैं। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ने इन न्यायाधीशों की नियुक्ति के फैसले पर मुहर लगाई थी।
|
|
उच्चतम न्यायालय में 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, न्यायाधीशों ने ली शपथ
