नई दिल्ली / दिल्ली व हरियाणा के लाखों लोगों के लिए रविवार का दिन खुशी की सौगात लाया. मुंडका-बहादुरगढ़ सिटी पार्क कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नॉर्थ एवेन्यू से मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन की शुरुआत की. जिसके साथ ही आम लोगों के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो गई. बहादुरगढ़ शहर के सिटी पार्क पार्किंग स्थल पर उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय शहरी और आवास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे.
इस मेट्रो लाइन की लंबाई करीब साढ़े ग्यारह किलोमीटर है और इसमें इंद्रलोक से आगे बहादुरगढ़ तक सात स्टेशन होंगे. जिनमें 4 दिल्ली और तीन हरियाणा में हैं. दिल्ली में जो स्टेशन हैं उनमें मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, घेवरा, टिकरी कला, टिकरी बॉर्डर हैं. वहीं हरियाणा में मॉडर्न इंडस्ट्रियल स्टेट, बस स्टैंड और सिटी पार्क हैं.
