Advertisement Carousel

जवानों की आर्थिक मदद के लिए वेबसाइट लॉन्च, अक्षय की पहल लाई रंग

00 शहीद के परिजनों को 01 करोड़ से कम धनराशि नहीं मिलनी चाहिए – गृहमंत्री

दिल्ली / बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में ‘भारत के वीर जवान’ वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे।

 गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, ‘देश की सेवा करते हुए यदि कोई जवान या अधिकारी शहीद होता है तो किसी भी सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ से कम धनराशि नहीं मिलनी चाहिए।’ आपको बता दें कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने एक ऐसी वेबसाइट का सुझाव दिया था जिसके देश के आम लोगों की मदद से जवान के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मिल सके। उनके सुझाव पर गृह मंत्रालय ने उनका सहयोग किया और ये वेबसाइट सबके सामने है।

सूत्रों के अनुसार ‘इस वेबसाइट को तकनीकी रूप से नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग प्राप्त है। इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए सहयोग राशि की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है। दान राशि इस सीमा से अधिक होने की स्थिति में, दान दाता को इसकी सूचना मिल जाएगी और वे अपने दान का कुछ हिस्सा किसी अन्य खाते में जमा करा सकते हैं।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ जवानों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित भी किया गया।

error: Content is protected !!