दादू लाहिड़ी विकास मंच ने पुछा – क्या चिरिमिरी के निवासी BJP को वोट नही देते , बजट में उपेक्षा तो सोशल मीडिया में CM और विधायक की हुई निंदा

00 चिरिमिरी को इतना उपेक्षित क्यों किया जाता

00 चिरिमिरी को विकसित करने की आवश्यकता है 

00 दादू लाहिड़ी विकास मंच ने बजट 2017 में चिरीमिरी की उपेक्षा किए जाने पर CM और विधायक की निंदा की  

कोरिया / चिरीमिरी – प्रदेश के मुखिया ने बजट 2017 पेश किया, तो उस बजट से कही ख़ुशी कही गम जैसी स्थिती देखने को मिली, जिसे जैसा मौका मिला उसने वैसा विरोध भी किया, इसी कड़ी में कोरिया भी अछुता नहीं दिखा दादू लाहिड़ी विकास मंच के पदाधिकारियों ने भी बजट में स्थान नहीं मिलने का ठीकरा मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक के सर पिटा और सोशल मीडिया में जम कर विरोध और निंदा करने की बात लिखी। दादू लाहिड़ी विकास मंच ने सोशल मीडिया के सहारे ये तक पूछ डाला की ……….क्या चिरिमिरी के निवासी भारतीय जनता पार्टी को वोट नही देती, चुनाव में जीत नही दिलाती? जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान और प्यार नही देती।

दादू लाहिड़ी विकास मंच ने सोशल मीडिया में लिखा है की – विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि 6 मार्च को बजट भाषण के दौरान प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के द्वारा मनेन्द्रगढ़ को कैंसर रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति दिए है और चिरिमिरी व्हाया मनेन्द्रगढ़ के रोड के लिए 3 करोड़ स्वीकृत किये है जबकि चिरिमिरी क्षेत्र में विकास के लिए या सुविधाओं के लिए ना ही मुख्यमंत्री द्वारा और ना ही क्षेत्र के प्रतिनिधि द्वारा कोई बड़ी मांग या विशेष प्रयास किया गया है, मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के लिए पूर्व से 100 बिस्तर हॉस्पिटल स्वीकृत है, SECL द्वारा संचालित सेंट्रल हॉस्पिटल भी है, मेडिकल कॉलेज भी वहीँ खोला जाना है, विकास खंड भी है, जबकि चिरिमिरी नगर निगम है और आबादी भी पुरे कोरिया जिले में ज्यादा है, फिर भी चिरिमिरी को इतना उपेक्षित क्यों किया जाता है? इतना भेदभाव किया जाता है? क्या चिरिमिरी के निवासी भारतीय जनता पार्टी को वोट नही देती, चुनाव में जीत नही दिलाती? जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान और प्यार नही देती है। जबकि आज की स्थिति में चिरिमिरी को विकसित करने की आवश्यकता है, इस हेतु समय समय पर चिरिमिरी की जनता द्वारा शासन- प्रशासन, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक को ध्यानाकर्षण, पत्र, ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराती रही है।

फिर भी चिरिमिरी के प्रति इतना उपेक्षा और दुर्भावना पूर्ण रवैया और बजट में चिरिमिरी को अनदेखा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का और स्थानीय विधायक का दादू लाहिड़ी विकास मंच पुरजोर विरोध और निंदा करती है।

error: Content is protected !!