00 लक्ष्य समाधान शिविर का आयोजन
कोरिया / आजादी के 70 सालों में किसी प्रधानमंत्री ने चिंता नहीं किया कि हर परिवार का अपना एक घर हो, इसकी सोच अगर किसी ने कि तो वह है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्होंने निश्चय किया है कि 2022 तक हर एक परिवार के पास अपना घर हो।
उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत बरदर में लोक सुराज अभियान के अंतर्गत लक्ष्य समाधान शिविर के आयोजन के दौरान कही। उन्होने आगे कहा कि एक चिडिया हो उसका भी एक घोसला होता है तो फिर इंसान तो सभी जीव प्राणियों में सर्वश्रेष्ठ है उसका भी अपना एक घर होना चाहिए। इसी सपने को साकर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ रमन सिंह ने हर परिवार को उसका अपना घर प्रदान करने का ऐतिहासिक काम किया है। मुझे सुनने में आया है कि इस कार्य के लिए आवास मित्रों की नियुक्ति की गई है लेकिन आवास मित्रों द्वारा ईंटा, छड, सिमेंट गिराने का कार्य किया जा रहा है और वे ठेकेदार बनने का प्रयास कर रहे है। ऐसे आवास मित्र सतर्क हो जाये प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमानुसार यह उनका कार्य नहीं है ऐसी शिकायत यदि मिलती है तो उनके उपर अपराध कायम कराया जायेगा और साथ ही उनकी नौकरी भी जायेगी। आज पूरे खड़गवां क्षेत्र की तस्वीर पिछले 13 सालों में बदली चुकी है। आजादी के बाद से 2003 तक यहां सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, उच्च शिक्षा के अभाव में यहां के ग्रामीण जीवन जीने का मजबूर थे। लेकिन आज 13 वर्षों में परिस्थितिया बदल गई है। चारों ओर पक्की सड़कों का जाल बिछ चुका है चाहे वह जिला मुख्यालय तक हो या फिर मेरो पाराडोल मनेन्द्रगढ़ या उधनापुर बुदंेली झगराखाण्ड सड़क हो सभी का निर्माण तेजी से हुआ है। वहीं पहले पूरे ब्लाक में 1 मात्र हायरे सेकेण्डरी स्कूल खड़गवां हुआ करता था। आज खड़गवां ब्लाक में 40 हायर सेकेण्डरी हाई स्कूल संचालित हो रहे है। उच्च शिक्षा के लिए आईटीआई छात्रावास सहित, नवीन शासकीय महाविद्यालय, आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य विद्यालय छात्रावास सहित 500 बच्चों के लिए जैसी सौगात से हमारा यह ग्रामीण क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। यदि यही सुविधा आज से 50 वर्ष पूर्व मिलती तो यहां से कई होनहार छात्र-छात्राएं कहां तक पहुंचते इसकी कल्पना आप सभी कर सकते है। क्योंकि आभाव के बीच इस ग्रामीण परिवेश से डाॅ, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर बनने तक का सफर तय किया है। किसान भाईयों के लिए इस बार मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने निर्णय किया है कि सौर सुजला योजना के तहत 4-5 एचपी का मोटर पंप जो 5 लाख की लागत का होता है उसे 10-20 हजार रूपए में प्रदान करने का काम किया जायेगा। इसके ग्रामीण माताओं बहनों को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस प्रदान कर एक साफ सुथरे ईंधन का विकल्प भी प्रदान करने का काम देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुखिया द्वारा किया जा रहा है। आज डाॅ रमन सिंह पूरे प्रदेश में लोक सुराज के माध्यम से गांव गांव पहुंचने का काम कर रहे है ताकि आप सभी की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। आप सभी की भारी संख्या में उपस्थिति बताती है कि लोक सुराज अभियान की महत्ता कितनी ज्यादा और सार्थक है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के आवेदनों का उचित निराकरण उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा से कर रहे है। फिर भी यदि किसी की समस्या का निराकरण किसी कारण वश नही हो पाता है तो आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते है। इस शिविर में बरदर, शिवपुर, गिद्धमुडी, पेंड्री, बोडेमुडा, रतनपुर, पोडीडीह, खड़गवां, सैंदा व पीपरबहरा पंचायतों की समस्याओं का निराकरण किया गया। सभी पंचायतों से 25 विभागों में कुल 1111 प्राप्त हुये, जिसमें 1065 मांग व 46 शिकायते मिली। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न लाभार्थियों को चेक का वितरण भी किया गया। जिनमें से 686 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया। सरपंच बरदर धरमपाल सिंह, शिवपुर विजय सिंह, जनपद सीओ एमएल वर्मा, तहसीलदार श्रीमती रिचा सिंह, नायाब तहसीलदार मनमोहन सिंह सहित 25 विभागों के अधिकारी कर्मचारी व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरूष उपस्थित रहे।
