Advertisement Carousel

अचानक अधिकारियों के साथ विधायक श्याम बिहारी पहुचें सोनकुंवर के घर और उज्जवला योजना के लाभ की जानकारी ली

00 सोनकुंवर ने गैस पर ही चाय बनाकर सभी को पिलाया

कोरिया / लोक सुराज अभियान के अंतर्गत बरदर में आयोजित शिविर के पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने उज्जवला योजना के हितग्राहियों व शौचालय के उपयोग व गुणवत्ता की जानकारी अधिकारियों के साथ घर तक जाकर ली।
लोक सुराज अभियान 2017 के अंतर्गत जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत बरदर में आयोजित शिविर के पूर्व अचानक ही क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत शिवपुर में उज्जवला योजना से लाभांवित श्रीमती सोनकुंवर के घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदान किये गये गैस सलेंडर व चुल्हे की जानकारी श्रीमती सोनकुंवर से प्राप्त की। जिस वक्त विधायक उनके घर पहुंचे वह गैस पर ही खाना बनाने का कार्य कर रही थी। जिस पर विधायक व अन्य अधिकारियों ने खुशी जाहिर की। विधायक श्री जायसवाल ने पूछा कि क्या अब भी लकड़ी से खाना बनाते हो तो श्रीमती सोनकुंवर ने बताया कि अब लकड़ी का इस्तेमाल काफी कम हो गया है जब से गैस की सुविधा से खाना बनाना उन्होने शुरू किया है। इसके पश्चात श्रीमती सोनकुंवर ने विधायक व अन्य सभी को गैस पर ही चाय बनाकर सभी को पिलाया। विधायक ने उन्हे बताया कि जैसे आप गैस का उपयोग करके खुश है उसी तरह अपने आस पास के परिवारों को भी गैस के सही इस्तेमाल व उसके लाभ की जानकारी प्रदान करें। साथ ही गैस चूल्हे को उचे स्थान पर चबूतरा बनाकर उसका इस्तेमाल करने की समझाईश भी उनके द्वारा दी गई।

IMG-20170407-WA0003इसके साथ ही शिवपुर के चंद्रप्रताप सिंह के यहां जाकर विधायक ने निर्मित शौचालय के उपयोग व उसकी गुणवत्ता का मुआयना किया। चंद्रप्रताप ने बताया कि जब से शौचालय बना है तब से निरंतर उनका पूरा परिवार शौचालय का उपयोग कर रहा है। घर से बाहर खेतों में पहले की तरह अब उनका परिवार व आस-पास के लोग भी अब नहीं जाते है। विधायक ने चंद्रप्रताप की तारीफ करते हुए कहा कि शहरों की अपेक्षा अब हमारे ग्रामीण भाई बहन भी शौचालय की महत्ता को समझने लगे है। इस दौरान सरपंच बरदर धरमपाल, सरपंच शिवपुर विजय सिंह, जनपद सीओ एमएल वर्मा, नायाब तहसीलदार मनमोहन सिंह, आरईएस एसडीओ मोतीराम सिंह, अभियंता श्री चैधरी, एके देव, सचिव संतोष जायसवाल, मेघनाथ सिंह, राजू, मनोज सिंह उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!