Advertisement Carousel

क्षेत्रीय समस्याओं को अधिकारी बेझिझक होकर बतायें: CM डाॅ.रमन

०० निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हर संभव प्रयास करने पर जोर
०० लोक सुराज अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न 
कोरिया /मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि वे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों को बेझिझक होकर बतायें, ताकि उन समस्याओं का निदान किया जा सके और विकास को वांछित गति मिल सके। उन्होनें कहा कि विकास कार्यो को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्धारित किये गये लक्ष्यों की समीक्षा, हर तीन माह में की जायेगी। इसलिये लक्ष्यों को पूर्ति करने पर विषेश ध्यान देवें। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने यह निर्देश आज यहाॅ कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न समीक्षा बैठक में दिये।
01 (3)मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने लोक सुराज अभियान 2017 ’’लक्ष्य समाधान का’’ के तहत प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि निराकृत किये गये आवेदनों को 3 श्रेणियों में विभाजित किया जाये। पहली श्रेणी में जो आवेदन स्वीकृत कर दिये गये हैं, दूसरी श्रेणी में लक्ष्य पूर्ण होने के कारण इस योजना का लाभ अगले वर्श में देने हेतु प्रतीक्षा सूची तैयार करने और तीसरी श्रेणी में ऐसे आवेदन जो पात्र नही पाये जाने के कारण अस्वीकृत किये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त 52 हजार यथाशीघ्र एफटीओ कराया जाये और निर्माण कार्यो में गति लाई जाये।
मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने महात्मा राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि कुंआ और डबरी आदि जल संरक्षण के कार्य अधिक से अधिक कराए जायें। उन्होनें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी से कहा कि वे इस योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को समय पर गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। मुख्यमंत्री ने खाद्य अधिकारी से कहा कि वे गैस उपभोक्ताओं को सिलेण्डर 20 किलोमीटर के अंदर उपलब्ध हो जाये ऐसे व्यवस्था सुनिष्तिच करें और यदि आवष्यकता हो अतिरिक्त गैस वितरण केन्द्र खोलने के प्रस्ताव भिजवायें। डाॅ सिंह ने सौर सुजला योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सोनहत और जनकपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे स्थानों की पहचान कर लिया जाये जहाॅ नदी-नालों में बारहों माह पानी रहता हो वहाॅ सौर सुजला योजना के तहत सोलर सिंचाई पम्प स्थापित करने की कार्यवाही बडे पैमाने पर करें।
मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने हैण्डपंप और नल योजनाओं को समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे सभी हैण्डपंप और नल योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिष्चित करें तथा समय-समय पर उनकी जाॅच भी कराते रहें तथा खराब होने की सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल दुरूस्थ कराना सुनिष्चित करे। उन्होनें कहा कि नलजल योजनाओं में आई खराबी को दूर कर इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र विधायक को भी देवें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप एक अच्छा विकलप है। इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। डाॅ.सिंह ने विद्युत मण्डल के अधिकारियों से कहा है कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के लक्ष्य को दिसम्बर 2017 तक पूर्ण करने हेतु हर संभव प्रयास करें।
बैठक में श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे, छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव एवं विधानसभा भरतपुर सोनहत की विधायक श्रीमती चम्पादेवी पावले, मनेन्द्रगढ विधानसभा के विधायक ष्याम बिहारी जायसवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विवेक ढांड, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रजत कुमार, कोरिया जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा, जनसम्पर्क विभाग के संचालक राजेश कुमार टोप्पो, संरगुजा संभाग के कमिष्नर टी.सी.महावर, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांषु गुप्ता, कोरिया जिले के कलेक्टर एस प्रकाष, पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगडे और विभिन्न विभागों के संभागीय स्तरीय अधिकारी और कोरिया जिले के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
error: Content is protected !!