Advertisement Carousel

कोरिया के इस गावँ में बिना बिजली के ही भेजें जा रहे है हजारों के बिल…वाकई अजब-गजब है कोरिया

00 विद्युत विभाग का नया कारनामा, बिना बिजली के ही भेज रहे हजारों के बिल

कोरिया / मनेंन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पाराडोल में एक अजीब सी लापरवाही उजागर हुई है। मामला विद्युत विभाग का है जहां ग्राम के ग्रामवासियों के मन में विद्युत विभाग के प्रति काफी रोष और गुस्सा फूट रहा है। यह कोई नया मामला नही है पूर्व में भी ऐसे कई मामले उजागर हुए हैं।

ग्राम पाराडोल के वार्ड क्रमांक-2 के निवासियों मटुक लाल, परसराम तथा रामधन कुर्रे ने बताया कि पिछले 2 महीनों से विद्युत विभाग के द्वारा हमें हजार-हजार रू का बिजली बिल भेजा जा रहा है। बिजली विभाग के बिल वितरण करने वाले कर्मचारी से भी इस बात को कहा गया कि हमारे घर में बिजली की सुविधा नही है तो बिल किस बात का पर वो बिल थमा कर चले गए।

ग्रामीणों नें बताया कि हमारे घर से विद्युत पोल काफी दूर है और हमारे द्वारा पोल लगाने की मांग की गई थी तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा कहा गया किया तार और खंबें की व्यावस्था कर लो हम आकर लगा देंगे और हम लोगों को मीटर थमा कर चले गए और 2 दिन बाद मीटर वापस ले गए और तब से बिजली बिल का सिलसिला शुरू हो गया है। जबकि हमारे घरों में बिजली लाईन कनेक्सन भी नही है ना ही मीटर लगा है लेकिन बिजली बिल निरंतर आ रहा है।

जहां एक छग शासन के द्वारा विद्युत बिल को हाफ करने का वादा किया गया था वही दूसरी ओर बगैर बिजली दिए ही हजार-हजार रू0 का बिल भेजा जा रहा है जो कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर रहा है।



ग्रामवासियों का बिजली बिल लाकर दीजिए मै चेक करवाती हूॅ और जो भी त्रृटि हुई है उसका सुधार कराया जाऐगा।
(जे0ई0 विद्युत विभाग मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र)

error: Content is protected !!