चिरीमिरी OCP कोयले में आग का मामला – CM ने कहाँ आपकी बात SECL तक पंहुचा देंगे

कोरिया / चिरीमिरी ओपन कास्ट माइंस में काफी समय से कोयले में भीषण आग लगी है जिस वजह से करोडो रुपये की खनिज संपदा राख में तब्दील होती जा रही है जब इस बारे में प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह से सवाल किया तो उनका जबाब उम्मीद से परे या यु कुछ कहे की बचकाना जबाब मिला तो गलत नहीं होगा ….

FB_IMG_1491499645067डॉ रमन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा की आप की बात को हम SECL के साथ पुरी ताकत के साथ रख देंगे आप कितनी गंभीर है बता देंगे। अब भला पत्रकार कितना गम्भीर है ये तो दिख रहा है और प्रदेश के मुखिया कितने यह पता चल गया।  

ख़ैर इन सब बातों से परे असल सवाल यह है की चिरमिरी जल रहा है, क्योंकि कोयला जल रहा है। कोयले में लगी विकराल आग शहर को, उसके परिवेश को और हजारों निवासियों को तबाह करने के लिए काफी है, आक्सीजन के साथ कोयले के सम्पर्क से आग लगती है, लेकिन आम तौर पर कोयला निकालने के साथ – साथ इस पर भी ध्यान रखा जाना जरुरी है कि आग न लगे। लेकिन भारत के महत्वपूर्ण कोयला क्षेत्रों में से एक कोरिया की चिरीमिरी में अरबों के कोयला भंडारण में काफी समय से आग लगी है। धीरे – धीरे यह कोयला सुलगते – सुलगते राख में बदलता जा रहा है। इससे न सिर्फ़ स्तरीय कोयला बर्बाद हो रहा है बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुँच रहा है। तक़रीबन 8 लाख टन कोयला में भीषण आग लगी हुई है और नुकसान का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है की महज एक टन कोयले की लागत 2000 रूपये भी माने तो सोचिये की 08 लाख टन में ये आग लगी है और नुकसान का आकड़ा अरबों के अंक को दर्शाता है पुरे मामले की जाँच होनी चाहिए पर प्रदेश के मुखिया को तो ये सिर्फ हमारी गंभीरता या तकलीफ लग रही है ऐसे में मामले की जाँच होगी यह अब बड़ा सवाल दिखाई पड़ रहा है ।

error: Content is protected !!