Advertisement Carousel

महापौर ने किया हल्दीबाड़ी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने उप निरीक्षक स्तर का अधिकारी नियुक्त करने की मांग

कोरिया / चिरमिरी – चिरिमिरी के महापौर के डोमरु रेड्डी ने कोरिया एस. पी. सुजीत कुमार को एक पत्र लिखकर चिरमिरी के हल्दीबाड़ी मुख्य मार्ग में चरमरा रही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए हल्दीबाड़ी यातायात तिराहे में उप निरीक्षक स्तर का अधिकारी नियुक्त कर रोड में बेतरतीब खड़ी होने वाली दुपहिया व चारपहिया वाहनों एवं सड़क तक सामान फैलाने वाले दुकानदारों के उपर कड़ी कार्यवाही कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है ।
अपने पत्र में महापौर रेड्डी ने कहा है कि हल्दीबाड़ी शहर का मुख्य व्यापारिक केंद्र है जिसके कारण चिरिमिरी के सभी कालरी क्षेत्रो से लोग यहाँ खरीददारी करने, पेट्रोल डीजल डलवाने एवं अन्य कार्यो से आते है लेकिन हल्दीबाड़ी के मुख्य मार्ग पर बेतरतीब तरीके से दुपहिया व चारपहिया वाहनों के खड़ा होने एवं कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर बेचने के कारण यहाँ की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है जिसके कारण हर दिन यहाँ कई कई बार रोड जाम की स्थिति बन जाती है ।
श्री रेड्डी ने पत्र में यह भी कहा है कि हल्दीबाड़ी तिराहे में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पहले से है लेकिन प्रधान आरक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति होने और कम संख्या में पुलिस बल होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिसके कारण लोगों को आये दिन ट्रैफिक की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है ।
श्री रेड्डी ने कोरिया एस पी सुजीत कुमार से हल्दीबाड़ी की ट्रैफिक व्यस्था सुधारने के लिए यातायात तिराहे पर उप निरीक्षक स्तर का अधिकारी नियुक्त करने, ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने एवं सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े दुपहिया व चारपहिया वाहनों एवं सड़क पर सामान फैलाकर बेचने वाले दुकानदारों के उपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है ।
error: Content is protected !!