बैकुंठपुर। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक जायसवाल ने सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने छठ घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को अपने हाथों से चाय एवं बिस्कुट वितरित कर सेवा की।
इस दौरान अशोक जायसवाल ने छठ घाट का भ्रमण किया और व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उत्साह, श्रद्धा और सेवाभाव के साथ उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा की। उनकी इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करना है।
अशोक जायसवाल ने सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए ‘सेवा ही संकल्प, समाज ही परिवार’ की भावना के साथ लोगों के बीच सहभागिता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव लल्ला, पार्षद अंकित गुप्ता लवी, दीनू जायसवाल, जनक गुप्ता, लाल दास महंत, दिनेश राजवाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
