Advertisement Carousel

1.40 करोड़ का गांजा जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


महासमुंद। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोडा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये कीमत का 281.900 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के फुलवानी क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिंघोडा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल में घेराबंदी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका। जांच के दौरान फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 281.900 किलो गांजा, एक फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो गांजा की खेप को उड़ीसा से पुणे ले जा रहे थे।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(दो)(ग) और 29(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!