Advertisement Carousel

CM ने कोरिया और सूरजपुर के कलेक्टर को बदला

रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के आदेश पर सूरजपुर व कोरिया के कलेक्टरों के हटाए जाने के बाद राज्य शासन ने दोनों जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सूरजपुर में कलेक्टर पद पर केसी देवासेनापति को पदस्थ किया गया है। कोरिया कलेक्टर के रूप में नरेंद्र कुमार दुग्गा की नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सूरजपुर से हटाए गए जी. चुरेंद्र को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि कोरिया कलेक्टर रहे एस प्रकाश को संचालक लोक शिक्षण बनाया गया है। राज्य के मुख्यसचिव विवके ढांड़ ने यह आदेश जारी किया।

error: Content is protected !!