लाल बत्ती का हुआ स्वर्गवास, 1 मई से देश में नहीं लगा पाएंगे लाल बत्ती

नई दिल्ली / केंद्रीय कैबिनेट ने अहम फैसला लेते हुए वीवीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए लाल बत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने का फैसला ले लिया है। लाल बत्ती पर एक मई से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, ऐंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी वाहनों के लिए नीलीबत्ती होगी। नीली बत्ती को लेकर राज्य सरकार फैसला लेती है, लेकिन इस नियम को भी बदला जा रहा है।

error: Content is protected !!