नई दरें लागू, A से Z तक सभी ब्रांड अब मिलेंगी सरकारी दुकानों में…
रायपुर ( होस ) छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात दी है। 1 अप्रैल से प्रदेशभर में शराब की कीमतों में कटौती लागू कर दी गई है। इसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिससे अब वही ब्रांड कम दाम में उपलब्ध होंगे।

सरकार ने यह कदम राज्य को देश में सबसे ज्यादा शराब बिक्री करने वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर बनाए रखने के लिए उठाया है। नई आबकारी नीति के तहत A से लेकर Z तक सभी नामी-गिरामी ब्रांड अब छत्तीसगढ़ की सरकारी शराब दुकानों में उपलब्ध होंगी।

प्रदेश के आबकारी मंत्री का साफ संदेश —
शराबियों को अगर हुई जरा भी तकलीफ, तो नपेंगे अधिकारी।
सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शराब दुकानों में किसी भी तरह की अव्यवस्था, कालाबाजारी या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर उपभोक्ताओं को परेशानी हुई, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।
नई नीति से जहां शराब प्रेमियों में खुशी की लहर है, वहीं सरकार को राजस्व में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस फैसले से अवैध शराब पर भी लगाम लगेगी और सरकारी दुकानों की बिक्री में ऐतिहासिक उछाल आएगा।
छत्तीसगढ़ में शराब नीति को लेकर सरकार का यह फैसला आने वाले दिनों में सियासी और सामाजिक हलकों में बड़ी बहस का मुद्दा भी बन सकता है।
