Advertisement Carousel

बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ बृजमोहन अग्रवाल की राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस में एंट्री की अटकलें तेज

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल! “खामोशी के पीछे क्या है, तूफान?”

रायपुर ( होस ) नई दिल्ली से एक तस्वीर सामने आते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और ‘भीष्म पितामह’ कहे जाने वाले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है।


इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया है — क्या बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस में जाने वाले हैं?

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हों। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आज भी उनका स्वागत करने को तैयार है। बावजूद इसके, हर बार की तरह इस बार भी मुलाकात के बाद कोई ठोस नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा।

Oplus_16908288

लेकिन सवाल यही है —

क्या यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी?

या फिर बीजेपी में अंदरूनी असंतोष की बड़ी तस्वीर?

या आने वाले राजनीतिक भूचाल की आहट?

छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह मुलाकात आने वाले दिनों में बड़े उलटफेर का संकेत मानी जा रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बृजमोहन अग्रवाल अगला कदम क्या उठाते हैं — बीजेपी में रहेंगे या कांग्रेस का दामन थामेंगे?
राजनीतिक गलियारों में बस एक ही चर्चा —
“खामोशी के पीछे क्या है, तूफान?”

error: Content is protected !!