Advertisement Carousel

पत्रकारों को बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू होगी ‘जीरो पे हेल्थ स्कीम’

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे शुभारंभ

रायपुर ( होस ) गुलाल अखबार । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पत्रकारों के लिए नई हेल्थ स्कीम और जीरो पे कार्ड की शुरुआत जल्द की जाएगी, जिसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे।

इस योजना के तहत प्रदेशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया जाएगा। सभी जिला जनसंपर्क अधिकारियों से पात्र पत्रकारों की जानकारी मंगाई जा रही है।

कौन होंगे पात्र?

कम से कम 5 वर्षों से नियमित पत्रकारिता कर रहे पत्रकार

मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार

क्या मिलेगा लाभ?

योजना के तहत जीरो पे कार्ड जारी किया जाएगा
कार्ड दिखाते ही 5 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त

सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा

कब से लागू होगी योजना?

1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगी यह नई हेल्थ स्कीम

Oplus_16908288

क्यों है यह योजना खास?

देश में पहली बार पत्रकारों के लिए इतनी व्यापक और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा योजना लाई गई है

पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में यह एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है

यह योजना न सिर्फ पत्रकारों को आर्थिक राहत देगी, बल्कि उन्हें निडर और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी मजबूती प्रदान करेगी।

error: Content is protected !!