Advertisement Carousel

उमेश पटेल बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, भूपेश बघेल गुट का बढ़ा दबदबा

रायपुर ( होस ) गुलाल अखबार। लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नियुक्ति पत्र जारी कर उमेश पटेल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इस ऐलान के बाद पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल बन गया है। जगह-जगह पटाखे फूटे, मिठाइयाँ बंटी और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

Oplus_16908288

राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को भूपेश बघेल गुट की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। संगठन में लंबे समय से चल रहे खींचतान के बीच यह फैसला कांग्रेस के भीतर नए समीकरणों को जन्म देता नजर आ रहा है।

इधर, नियुक्ति की खबर मिलते ही उमेश पटेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर आभार व्यक्त करेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उमेश पटेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस किस दिशा में आगे बढ़ेगी और संगठन को किस तरह नई धार दी जाएगी।

error: Content is protected !!