Advertisement Carousel

महतारी वंदन योजना का होगा विस्तार, जानिए फॉर्म भरने का शुभ मुहूर्त!

प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए खुलेगा खजाना! मंत्री राजवाड़े का एलान

रायपुर ( होस ) गुलाल।
प्रदेश में सभी महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू होगी। विधानसभा चुनाव जिस वायदे और योजना के बल पर जीता गया था, अब उसी योजना का विस्तार होने जा रहा है।

Oplus_16908288

जी हाँ, महतारी वंदन योजना का लाभ अब प्रदेश की सभी महिलाएं उठा सकेंगी। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस बात का एलान पिछली रात सपने में लिया।

अब चूंकि वह सपना सुबह 5 बजे का था, इसलिए जब दूसरे दिन मंत्री राजवाड़े गहरी नींद से उठीं, तब इस बात का जिक्र उन्होंने अपने करीबी कार्यकर्ताओं से किया।

इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई और अब मंत्री राजवाड़े को मजबूरी में यह ऐलान करना पड़ रहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिलेगा। प्रदेश की सभी महिलाओं के खाते में 1000 रुपए आएंगे।

एलान के अंत में मंत्री राजवाड़े ने दिमाग लगाते हुए यह भी कहा कि फॉर्म भरने का एक ही शुभ मुहूर्त होगा और उस वक्त जो फॉर्म सही-सही भरेगा, योजना का लाभ उसी महिला को मिलेगा।

फॉर्म भरने के शुभ मुहूर्त को बताते हुए कहा गया कि एक अप्रैल रात 11 से 12 बजे तक ही फॉर्म भरने का शुभ मुहूर्त होगा। जानकार यह भी बता रहे हैं कि किसी वजह से फॉर्म भरने के शुभ मुहूर्त को बढ़ाने की बात आएगी तो इसे एक अप्रैल रात 11 से 1 बजे तक ही किया जाएगा।

error: Content is protected !!