Advertisement Carousel

कांग्रेस टिकट बेचने के लिए दुकान खोलकर बैठी है, अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ की ठगी : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस नेताओं द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने के मामले में तंज कसा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस टिकट बेचने के लिए दुकान खोलकर बैठी है। इस तरह की सौदेबाजी ठीक नहीं है। अनेक स्थानों से शिकायतें आई है। इनके नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। टिकट के लिए लाखों रुपए मांगें गए। एक न्यूज चैनल ने इसका खुलासा किया है।

साव ने कहा कि, कांग्रेस ने अपनों को ठगा है। टिकट दिलाने के नाम पर कार्यकर्ताओं से लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं। लोकतंत्र में ये बात ठीक नहीं हैं। जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा सलूक करे, वो आम जनता से क्या न्याय करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, ये शिकायतें किसी विरोधी दल ने नहीं किया है। उनके ही पार्टी के लोगों ने अपने नेताओं के खिलाफ किया है। इस तरह की कई शिकायतें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। ठगी का ये पैटर्न बताता है कि कांग्रेस की राजनीति किस प्रकार की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी राजनीतिक दल में इस तरह के कृत्य हो रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, इनकी दिखावे की मोहब्बत की दुकान में टिकटें बिक रही हैं। ये दुर्भगाय की बात है, लोकतंत्र में ये ठीक नहीं है। स्वच्छ लोकतंत्र और देश के लिए ठीक नहीं है। पुरानी पार्टी होने का दावा करने वालों को यह शोभा नहीं देता है।

error: Content is protected !!