प्रभारी सचिव सोनमणी के निर्देश पर उरूमदुगा और कंचनपुर के पटवारी सहित ग्राम सचिव बनवारी साहू निलंबित

कोरिया / कोरिया के प्रभारी सचिव बुधवार को ग्राम पंचायत कसरा में आयोजित लोक सुराज अभियान शिविर में शामिल हुए। शिविर में श्री बोरा ने विभिन्न विभागों के साथ – साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों से आवेदन पत्रों की गुणवत्तापूर्ण आनलाईन निराकरण की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होने ग्राम उरूमदुगा के पटवारी अजय शर्मा और ग्राम सचिव बनवारी लाल साहू तथा कंचनपुर के पटवारी सुश्री सलौनी टोप्पो से नामांतरण, सीमांकन आदि के संबंध में आनलाईन निराकरण की जानकारी प्राप्त की। इनके द्वारा सही व संतोषजनक जवाब नहीं देने और आवेदन पत्रों का आनलाईन निराकरण में लापरवाही बरतने पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस पर नवपदस्थ कलेक्टर श्री दुग्गा ने ग्राम उरूमदुगा के पटवारी अजय शर्मा और ग्राम सचिव बनवारी लाल साहू तथा कंचनपुर के पटवारी सुश्री सलौनी टोप्पो द्वारा लोक सुराज अभियान के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देष दिये। इसी तरह उन्होने बैकुण्ठपुर के अतिरिक्त तहसीलदार टी.आर.देवांगन को सचेत रहने की चेतावनी दी।

शिविर के दौरान योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ उठाने की सलाह दी। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ ए. टोप्पो ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 1521 आवेदन आए हैं, जिसमें 1515 मांग और 6 शिकायत शामिल हैं। सभी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुग्गा, पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

तहसीलदार को चेतावनी, 2 पटवारी-एक सचिव तत्काल सस्पेंड – लोक सुराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत कसरा में आयोजित लक्ष्य समाधान शिविर में कलेक्टर दुग्गा ने प्रभारी सचिव के निर्देश पर उरुमदुगा के पटवारी अजय शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव बनवारी टोप्पो और कंचनपुर के पटवारी सलौनी टोप्पो को निलंबित कर दिया है। वहीं बैकुंठपुर के अतिरिक्त तहसीलदार टीके देवांगन को चेतावनी दी गई है।

 

 

error: Content is protected !!