Advertisement Carousel

विधायक श्याम बिहारी के आग्रह पर SECL ने दिए 10 वाटर टेंकर, विधायक ने ही किया शुभारंभ

चिरमिरी / एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के कॉलरी कर्मचारियों के निवासों तक पानी की किल्लत को खत्म करने के लिए सीएमडी बिलासपुर द्वारा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की मांग पश्चात 10 नग वाटर टेंकर संचालन को शुरू कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि गत दिवस छोटा बाजार पानी टंकी फिल्टर प्लांट में पानी की समस्या से ग्रस्त रहवासियों ने फिल्टर प्लांट का घेराव कर दिया था। जिसके पश्चात मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात करते हुए स्थानीय निवासियों के गुस्से को शांत कराया था। जिसके पश्चात एसईसीएल के सीएमडी बिलासपुर से बात करते हुए पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद उन्होने मांग रखी थी कि 10 नग वाटर टेंकर का संचालन पूरे एसईसीएल क्षेत्र में किये जाये। जिसके उपरांत सीएमडी ने तत्काल ही 10 टेंकर अगले दिन से पूरे चिरमिरी में शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। जिसे आज छोटा बाजार फिल्टर प्लांट से क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय निवासियों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक की सजगता के लिए उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि एसईसीएल के अतिरिक्त निगम क्षेत्र में भी पानी की समस्या को खत्म करने के लिए जहां पानी की उपलब्धता है वहां हैण्डपंप व कुआं उत्खनन का कार्य जल्द कराये जाने की कार्ययोजना तैयार हो रही है।

इस दौरान एसईसीएल के उपक्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार, एसओ सिविल संजय सिंह, इंजीनियर कश्यप, नगर निगम अध्यक्ष कार्तीवासो, नेता प्रतिपक्ष अयाजउद्दीन सिद्धिकी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संदीप चटर्जी, एल्डरमेन सभाशंकर गौड, श्रीमती इंदू पनेरिया, तारकनाथ घोष, श्यामबाबू खटिक, पार्षद श्रीमती रिद्धी भार्गव, श्रीमती दुलारी खटिक, मनोज भोई, श्रीमती गीता, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश सिंह, नरेन्द्र साहू, समेउद्दीन सिद्धिकी, राजू नायक, बबलू शर्मा, गणेश ठाकुर, बीरबल साह, रीत जैन, सुश्री अर्चना राय, श्रीमती सुनीता सिंह सहित काफी संख्या मे स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!