कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? खत्म हुआ जवाब का इंतजार

दिल्ली / कट्टपा ने बाहुबली क्यों मारा, इस सवाल का जवाब लंबे समय से लोग ढूंढ रहे है। लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आज रीलिज हुई है बाहुबली-2 दी क्नक्लूजन।
               बाहुबलीः द कन्कल्यूजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको फिल्म के बारे में ऐसी बाते बताते हैं जो शायद ही आपको पहले कभी पता हों। इस फिल्म की कहानी लिखी है के वी विजेंद्र प्रसाद ने, जो कि फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली के पिता हैं। विजेंद्र प्रसाद की काबिलियत का लोहा इसी बात से माना जा सकता है कि उन्होंने फिल्म के सस्पेंस का खुलासा नहीं होने दिया और पूरे दो साल तक लोगों की उत्सुकता को जगाए रखा।

बाहुबलीः द कनक्लूजन को देशभर में 6 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। किसी भी फिल्म के लिए यह एक रिकोर्ड कहा जा सकता है। पहले भाग बाहुबली की तरह ही इस फिल्म को भी तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स चीन, ईरान और सर्बिया समेत कई देशों में बनाए गए। प्रभाष राणा दुगुबट्टी, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। फिल्म से जुड़े सभी लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, बाहुबली फिल्म की रिकॉर्ड कमाई ने इन उम्मीदों को और अधिक बढ़ाया है।

अगर आप भी दो साल से इस सवाल का जवाब खोज रहे थे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा जो अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर बाहुबलीः द कनक्लूजन को देख आइए।

error: Content is protected !!