Advertisement Carousel

कोरिया नीर की हालत बिगड़ता देख व्यवस्था सुधारने महापौर ने दिए निर्देश, सुझाव पेटी भी लगवाया

चिरमिरी / चिरिमिरी कोयलांचल के गोदरीपारा क्षेत्र में स्थित कोरिया नीर में पानी भरने के दौरान आम जनता को वोल्टेज ना होने के कारण पानी भरने में समस्या आ रही है, साथ ही पूर्व में लगे पानी टंकी टूट जाने के कारण जल भराव लगातार नहीं हो पा रहा था। आमजन से जुड़े हुए इस समस्या को देखते हुए चिरमिरी महापौर के. डोमरु रेड्डी ने तत्काल अधिकारयों को जल भराव हेतु निर्देशित किया था जो अब पानी टंकी का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है साथ ही वोल्टेज की समस्या की निजात के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द वोल्टेज समस्या दूर करने के निर्देश दिए है, जिससे लगातार पेयजल उपलब्धता बनी रहे।

साथ ही श्री रेड्डी ने गोदरीपारा की जनता से आग्रह किया है निगम से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु सुझाव पेटी अपने पुराने जगह से स्थानान्तरित करके लोगों के सुविधा का ध्यान रखते हुए अब गोदरीपारा के कोरिया नीर के सामने लगाया गया है जिसमें अपने सुझाव एवं शिकायत पत्र पेटी के माध्यम से अवश्य भेजें। जिससे कि जनता के सुझाव अनुसार महापौर कार्यालय अपने ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कर सके।

error: Content is protected !!