स्कूल शिक्षा मंत्री केदार ने कहा जूते से मारूंगा, आफिस जला दूंगा…कांग्रेस ने जलाया केदार का पुतला

रिपोर्ट विजय शर्मा…

कोण्डागांव / गुरूवार को स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डगांव स्थानीय विश्रामगृह में अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक ली। इसके बाद मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे कि एक कार्यकर्ता ने जिला उद्योग महाप्रबंधक कोण्डागांव पर पांच हजार रू की रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया। इस पर मंत्री ने उक्त अधिकारी तलब किया, जब उक्त अधिकारी वहां पहुचे तो मंत्री ने उनका पक्ष सुनने के पूर्व की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया और मारने के लिये चप्पल निकाल ली। मौजूद लोग हक्का बक्का रह गये। अधिकारी भी सहम गये। प्रताडित अधिकारी जिला उद्योग महाप्रबंधक ने बताया कि इसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला उद्योग का कार्यालय जला दो, नहीं कर सकते तो मैं जला दूंगा। ऐसे भडकीले माहौल देख उक्त अधिकारी वहां से चले गये।
माहौल लगा अब गरमाने – इस घटना के बाद से कोण्डगांव का माहौल गरमाने लगा है। एक मंत्री द्वारा ऐसी प्रतिक्रिया पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस, व गोंडवाना समाज की प्रतिक्रियायें अब सामने आने लगी है। भाजपा के खिलाफ कांग्र्रेस को बैठे बैठाये एक बडा मुददा मिल गया है।
कांग्रेस ने जलाया केदार का पुतला – आज स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी ले मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन कांग्रेस भवन के सामने किया और जम कर नारेवाजी करते हुये मंत्री को मंत्रिमण्डल से बरखास्त करने की मांग की । इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल सुराना, गीतेष गांधी, बेदवती पोयाम, सुकबती मरकाम, रष्मि राज, रीतेष पटेल, कमलेष दुवे, रंजीत गोटा, अमन सागर, सौरभ, नरेन्द्र देवांगन अंकेष जैन, सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। पुलिस ने पुतला बचाने की भरपूर कोषिष की पर कांग्रेसी पुतला जलाने में कामयाब रहे।
IMG20170721164404एसआर एल्मा, प्रभारी महा प्रबधक जिला उद्योग – मैं दहशत में हॅू। मेरे साथ कुछ हो सकता है। मंत्री के पीए किरण नाग ने मुझ से कहा कि मंत्री महोदय आप से मिलना चाहते है। जब मैं रेस्ट हाउस पहुचा तो मंत्री ने चप्पल उतार ली और कहा कि जूते से मारूंगा और कार्यकर्ता से कहा कि आग लगा दो आफिस में , नहीं तो मै लगा दूंगा। पूरी घटना से मै और मेरा परिवार दहशत में है। मैंने इसकी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से कर दी है।

error: Content is protected !!