Advertisement Carousel

स्कूल के औचक निरीक्षण में पहुँचे श्रम मंत्री ने दिए छात्रावास अधीक्षिका को हटाने के निर्देश और मध्यान्ह भोजन का किया निरीक्षण

00 श्रम मंत्री ने स्वयं भोजन कक्ष में जाकर मध्यान्ह भोजन के भोजन का किया निरीक्षण 

कोरिया / आज अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कलेक्टर कोरिया नरेन्द्र दुग्गा के साथ भखार में संचालित प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने छात्रों से शिक्षा गुणवत्ता के सम्बंध में जानकारी हासिल की और असंतोष जाहिर किया । श्री राजवाड़े ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली जिस पर बच्चों ने मध्यान्ह भोजन को लेकर शिकायत किया जिसके बाद श्रम मंत्री ने स्वयं भोजन कक्ष में जाकर भोजन का निरीक्षण किया, जिसमें गुणवत्ता की कमी पाई गई। उपरोक्त कमियों को लेकर श्रम मंत्री ने मौके पर मौजूद कलेक्टर कोरिया को प्रधानपाठक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिए। साथ ही श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने हायर सेकेंड्री स्कूल का भी निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

IMG-20170721-WA0005छात्रावास अधीक्षिका को हटाने के निर्देश– श्रम मंत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पोड़ी का भी निरीक्षण किया और छात्राओं से वहां की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी हासिल की, छात्राओं ने श्रम मंत्री को अनेक कमियां गिनाई और बताया कि अधीक्षिका के द्वारा उनसे ठीक ढंग से व्यवहार नही किया जाता,सभी छात्राओं ने खाता खुलवाने के नाम पर 100-100 रुपये वसूली की जानकारी दी। यहां की तमाम अव्यस्थाओं को लेकर श्रम मंत्री ने अधीक्षिका को जमकर फटकार लगाई तथा कलेक्टर कोरिया को अधीक्षिका के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!