न्यूयॉर्क / मशहुर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के ऐतिहासिक अपोलो-11 अंतरिक्ष मिशन के दौरान उपयोग किए गए बैग को एक व्यक्ति ने 18 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा है।
अपोलो-11 मिशन की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक नीलामी के दौरान इस बैग के लिए यह बोली लगाई गई। यह वही बैग है जिसमें नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतह से मिट्टी भरकर पृथ्वी पर लाए थे।
बताया जा रहा है की यह बैग कई वर्षों तक हॉस्टन के जॉनसन अंतरिक्ष केन्द्र में एक डिब्बे में बंद पड़ा रहा। पिछले गुरुवार को हुई नीलामी में एक व्यक्ति ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर इस बैग के लिए फोन पर ही बोली लगायी।
नीलामीकर्ताओं ने इस बैग के 20 से 30 लाख डॉलर में नीलाम होने की उम्मीद जतायी थी। चंद्रमा के ²ष्टिकोण से चलाए गए विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मिशनों में प्रयोग की गयी वस्तुओं की नीलामी में यह अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली वस्तु बन गई है।
गौरतलब है कि नील आर्मस्ट्रांग और उनके सहयोगियों ने जुलाई 1969 में अपोलो-11 अंतरिक्ष मिशन के दौरान इस ‘लूनर सैंपल रिटर्न’ बैग का उपयोग किया था। इस बैग की लंबाई 30 सेंटीमीटर और चौड़ाई 22 सेंटीमीटर है।