कोरिया / कलेक्टर कोरिया नरेंद्र कुमार दुग्गा ने लापरवाही और उदासीनता बरतने पर
निगम आयुक्त बी.एल.सुरक्षित, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत चंद्राकर व राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक अशोक सिन्हा को कलेक्टर कोरिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है की कलेक्टर कोरिया ने जिले के तीन बड़े अधिकारियो को एक साथ एक ही दिन कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोसप्रद नहीं होने पर तीनों अधिकारीयों के विरूध्द सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है……
०१ – चिरिमिरी निगम आयुक्त को लिखा है की स्वच्छ भारत मिषन राज्य शासन का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के तहत नगरीय निकायों को खुले में शौच मुक्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम चिरमिरी को खुले में शौचमुक्त घोषित करने हेतु नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त श्री सुरक्षित को पूर्व में कई बार निर्देषित किया गया है। इसके बावजूद भी ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में श्री सुरक्षित द्वारा रूचि नही ली जा रही है और न ही सिटी प्रोफाइ्रल जमा की गई है। यह कार्य आयुक्त श्री सुरक्षित के लापरवाही और उदासीनता को दर्षाता है।
०२ – जिले में संचालित आंगनबाडी केंद्रों के संचालन में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत चंद्राकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर नोटिस का जवाब एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने कहा कि भ्रमण के दौरान उनके द्वारा जिले में संचालित कई आंगनबाडी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति मात्र 3 से 4 ही रहती है। जबकि आंगनबाडी केंद्रों में औसत उपस्थिति कम से कम 20 होनी चाहिए। आपको आदर्ष आंगनबाडी केंद्रों के संचालन और पूरक पेाषण आहार की गुणवत्ता में सुधार एवं आंगनबाडी केंद्रों में साफ-सफाई के संबंध में निर्देष दिये गये है। लेकिन आपके द्वारा इस दिषा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है। जो आपके द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही और उदासीनता को दर्षाता है।
०३ – राजीव गांधी शिक्षा मिषन के जिला मिषन समन्वयक अशोक सिन्हा को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है की कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों के नियमित निरीक्षण नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया, कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अनियमितता एवं लापरवाहियों की खबरे विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाषित होती रहती है। उनके द्वारा 21 जुलाई को कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय पोंडीबचरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधीक्षिका द्वारा बच्चों के साथ दुव्र्यवहार, भोजन व्यवस्था एवं साफ-सफाई में लापरवाही सामने आयी थी। 22 जुलाई को अधीक्षिका द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की घटना आने पर अधीक्षिका के विरूध्द पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी तरह पूर्व में भी कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय बंजी में भी अधीक्षिका द्वारा बच्चों के साथ दुव्र्यवहार एवं लापरवाही करने संबंधी शिकायत आने पर अधीक्षिका को पद से पृथक किया गया था। कलेक्टर श्री दुग्गा ने कहा कि आपकी उपस्थिति में जिले के सभी विकासखंड अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बी आर सी एवं अधीक्षकों की बैठक में शालाओं एवं छात्रावासों का सतत निरीक्षण करने के निर्देष दिये गये है। इसके बावजूद भी आपके द्वारा कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों का सतत निरीक्षण नहीं किया गया है। यह कार्य आपकी लापरवाही और उदासीनता को दर्षाता है।
