ढाबा संचालक सहित 09 लीटर शराब पकड़ाया, क्राईम ब्रांच को मिली सफलता

कोरिया / कोरिया क्राईम ब्रांच टीम ने अवैध शराब बिक्री कर रहे ढाबा संचालक सहित लगभग 09 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी है। जिसमें कई ब्रांड के 41 पाव व 02 अध्धी शराब की बोतलें पुलिस ने जप्त की है। इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

आपको बता दे की जिले में इन दिनों अवैध शराब बिक्री जोर पर है जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही है। जिस पर कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक सोनिया उइके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने अनिल ढाबा के संचालक अनिल गुप्ता को 41 पाव, 2 अध्धी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया है, पुलिस ने बताया की लंबे समय से खुले आम ढाबो में शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी जिस पर यह कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच प्रभारी शिवेंद्र राजपूत, आशीष मिश्रा, नवीन दत्त तिवारी, आरक्षक विनोद तिवारी, दीपक पांडे, चरचा थाना प्रभारी आनन्द राम, संतोष सिंह, जीवनदीप मिंज, राम निवास साहू, अमित त्रिपाठी, राकेश कुमार भगत, उज्जैन पुरी का सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!