कोरिया / एक ओर प्रदेश के पुलिस अधिकारी पुलिस की छवि सुधारने और आमजनों से बेहतर तालमेल बनाने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरिया जिले के बड़ा बाजार थाने में पदस्थ पुलिस कर्मचारी अधिकारियों के निर्देशों को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब थाने में पदस्थ पुलिस के कर्मचारी खुद कानून का उल्लंघन करेंगे तो फिर आम आदमी किससे न्याय की उम्मीद करेगा।
देखें वीडियों स्ट्रिंग —–
यह पुरा मामला कोरिया जिले के चिरिमिरी बडा बाजार थाने का है। जहां मारपीट के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे दो युवकों को थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने बिना रिपोर्ट लिखे ही चलता कर दिया। छोटा बाजार चिरमिरी में रहने वाले दो युवक मारपीट की रिपोर्ट लिखाने सुबह लगभग नौ बजे थाना पहुंचे तो उन्होंने देखा कि थाना मौजूद पुलिसकर्मी धनसाय पैकरा टेबल पर बिस्तर लगा कर सो रहे थे। दोनों ने उन्हें जगाया और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी ने उन्हें लिखित आवेदन लेकर आने के लिए कह दिया। इस बात का जब युवको ने विरोध किया तब पुलिसकर्मी ने टेबल पर लेटे हुए ही कहा कि जब साहब आएंगे तभी कुछ होगा। पुलिसकर्मी की बात मानकर लड़के दोबारा लिखित आवेदन तैयार करके थाने गए तो पुलिसकर्मी साहब ने ना तो उन की रिपोर्ट की रिसीविंग दी और ना ही एफ आई आर दर्ज की केवल मेज पर लेटे लेटे कह दिया कि चलो अभी जाओ साहब का इंतजार करो।
अब सवाल यह उठता है कि जब थाने पहुंचने के बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी तो आखिर लोगों को न्याय कहां से मिलेगा। क्योंकि मारपीट से आहत होने के बाद डॉक्टर भी उसका उपचार नहीं करेगा जब तक उसे पुलिस द्वारा मेडिकल चेकअप के लिए नहीं भेजा जाएगा। गर यह मामला प्रकाश में नहीं आता लेकिन दोनों युवकों ने जब पुलिसकर्मी की मनमानी देखी तो उन्होंने इस पूरे कारनामे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब देखना है कि इस मामले में खबर दिखाए जाने के बाद जिले के आला अधिकारी ड्यूटी के समय थाने की टेबल पर सोने वाले हवलदार के विरुद्ध क्या कार्यवाही करते हैं।
वहीं इस मामले चिरिमिरी थाना प्रभारी से फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि उक्त मामले में युवकों की रिपोर्ट लिखी जाकर विवेचना में लिया गया है।
