Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी पर अमित ने ली चुटकी, कहा – “एक अनार, सौ बिमार” – अमित जोगी

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने विधायक अमित जोगी की ओर से एक प्रेस नोट जारी करते हुए बड़े ही मजाकिया लहजे में कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हमेशा की तरह चली आ रही गुटबाज़ी और तनातनी को लेकर मरवाही विधायक अमित जोगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि “कुर्सी एक मुंगेरी अनेक, कांग्रेसी अखाड़े में उठा के फ़ेंक “।

अमित जोगी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी, कार्यकर्ताओं की कम और नेताओं की पार्टी ज्यादा है और हर नेता मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देखते हुए मुख्यमंत्री बनने के सपने संजोए हुए घूम रहा है। छत्तीसगढ़ काँग्रेस का गाँधी भवन अखाड़ा बन चुका है, जहाँ एक दूसरे को उठा के फेंकने का खेल रचा जा रहा है। चुनाव में असली मुकाबला भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बीच ही होगा। खैर कांग्रेस के नेता इसी तरह के स्टंट करते रहेंगे और पब्लिक का मनोरंजन करते रहेंगे।

error: Content is protected !!