रायपुर / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बीच पिछले कई दिनों से ट्वीटर पर राजनीति की जंग छिड़ी हुई है और यही वजह है कि दोनों नेताओं के बीच छिड़े इस वार का असर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में देखने को मिला। जब दोनों दिग्गज आजू-बाजू की सीट पर बैठे, लेकिन बातचीत को दूर दुआ सलाम तक नहीं हुआ बल्कि ये ऐसे बैठे थे जैसे एक दूसरे को जानते तक नहीं।
आपको बता दे कि राजनांदगांव के पूर्व मेयर विजय पांडेय के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शुक्रवार को सीएम डॉ रमन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष बघेल बिलकुल आजू – बाजू बैठे नजर तो आए लेकिन दोनों के बीच में राजनीतिक दूरियां साफ दिखाई पड़ रही थीं। बताया जा रहा है कि जब बघेल कार्यक्रम में पहुंचे तो सीएम पहले से मौजूद थे, उन्होंने जैसे बघेल को देखा अपनी बगल वाली सीट खाली करवाई। इसमें भूपेश आकर तो बैठे लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से बातचीत की कोई पहल नहीं की। इसके बाद अंत्येष्टि कार्यक्रम में बारी बारी से बोलने के लिए बुलाया गया। सीएम को आखिरी में श्रद्धांजलि अर्पित करना था, लेकिन उनके बोलने से पहले बघेल अपनी बात कहकर वहां से निकल गए।
इन दूरियों की वजह भी साफ है, पिछले कुछ दिनों से बघेल लगातार सीएम पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं, जी वजह से ही सामाजिक कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।
