Advertisement Carousel

छग चुनाव आयोग का ऐलान – 20 दिसम्बर को होगा मतदान और 23 दिसम्बर को होगा मतगणना

रायपुर / यु तो प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल जरूर बनने लगेगा। आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है । इसके लिए 29 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रदेश के नगरीय निकायों के 10 वार्डों में पार्षद, 10 पंचायतों में जनपद सदस्य, 120 गांवों में सरपंच और वार्ड पंच के 578 पदों के लिए उपचुनाव होंग। आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव एक साथ होंगे।

इस सम्बन्ध में आयोग 29 नवंबर को एक अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा,  नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 6 दिसंबर को तय की गई है, नामांकन पत्रों की जांच 7 दिसंबर और 9 दिसंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया कराई जायगी। जिसके बाद 20 दिसंबर को मतदान की तारीख तय की गई है। मतदान के बाद पंचायतों के वोटों की गिनती उसी दिन हो जाएगी, लेकिन नगरीय निकायों में 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

error: Content is protected !!