नई दिल्ली / देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी चोट की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई कर अभी तक 800 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
लालकिला के प्राचीर से प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने राष्ट्र की नींव को दीमक की तरह चट कर रहे भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा समाज के हाशिए पर खड़े लोगों, गरीबों, बेरोज़गारों के काम किया है। ये सरकार की कड़ी नीतियों का नतीजा है सिर्फ तीन साल के भीतर सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कालेधन का देश की अर्थव्यस्था में शामिल हुआ।
नोटबंदी की सफलता का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कालाधन बैंकों तक आया। पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी ने सिर्फ कालेधन पर ही नकेल नहीं कसा बल्कि लोगों को पैसे का स्रोत बताने पर मजबूर किया
पीएम ने कहा कि देश आज ईमानदारी का महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कम समय में बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की जिसके तहत अभी तक 800 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। जीएसटी की अपार सफलता दुनिया के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। उन्होंने जीएसटी के लागू होने से कर व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उचित बदलाव से थोड़े समय के लिए मुश्किलें ज़रूर आती हैं लेकिन नतीजा आने वाले समय के लिए लाभदायक होता है ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शासन में पारदर्शिता बढ़ी है। देश को लूटने वालों को अब जवाब देना पड़ रहा है। बहुत से लोगों ने इंकमटैक्स नाम तक नहीं सुना था। इस वर्ष 1 अप्रैल से 5 अगस्त तक इनकम टैक्स दाखिल करने वाले नए लोग 56 लाख हो गए हैं जबकि पिछले साल यही संख्या 26 लाख थी। कालेधन के कारोबारियों का माध्यम रहीं शेल कंपनियों जड़े उखड़ गईं है।
