-
नई दिल्ली / भारत की ऊर्जा सुरक्षा की ज़रूरत को मिला बल। अमेरिका ने भारत को भेजी कच्चे तेल की पहली खेप। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से बातचीत के महज़ तीन दिन बाद शुरू हुई तेल आपूर्ति की प्रक्रिया।
अमेरिका के टेक्सास राज्य से भारत को तेल की आपूर्ति शुरु हो गई है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। जहाज से तेल की पहली खेप 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच में भेजी गई।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने पिछले एक महिने में 60 लाख बैरल अमेरिकी कच्चे तेल के लिए आर्डर दिया था। अमेरिका से कच्चे तेल की भारत को आपूर्ति अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक है। भारत द्वारा तेल का आयात आगे भी जारी रहेगा।
अमेरिका से भारत को तेल की आपूर्ति, बातचीत के महज 03 दिनों में ही भेजा तेल
