Advertisement Carousel

श्रममंत्री ने किया पालिटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण

कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे़ ने आज शासकीय पालिटेक्निक कालेज बैकुण्ठपुर के 66 विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया।
इनमें शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज वर्ष 2016-17 के सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पास आउट विद्यार्थी शामिल है।
श्री राजवाडे ने टैबलेट वितरण कार्यक्रम में टैबलेट प्राप्त इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पास आउट विद्यार्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विद्यार्थी त्वरित रूप से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे जो उन्हें आगे बढने में सार्थक होगी। श्री राजवाडे ने विद्यार्थियों को टैबलेट का सदुपयोग कर समाज के विकास में सहभागी बनने की समझाईस दी।
इस अवसर पर नगर पालिका परिशद बैकुण्ठपुर के उपाध्यक्ष सुभाष साहू, नगर पालिका बैकुण्ठपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे और शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज के प्राचार्य श्री पाण्डेय सहित बडी संख्या में शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण मौजूद थे।
error: Content is protected !!