Advertisement Carousel

अधिवेशन में उठा वेतन विसंगति का मुद्वा, राजधानी रायपुर में जुटे राज्य भर के कोषालय कर्मी

कोरिया / छत्तीसगढ प्रदेश कोषालीन शासकीय कर्मचारी संघ का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन राजधानी रायपुर स्थित पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राज्य भर के कोषालय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से लिपिको के वेतन विसंगति का मुद्वा जोर षोर से उठा। कोशालयीन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन में रायपुर महापौर प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ फिल्म इंडस्ट्री एषोसियेसन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल समेत प्रदेषाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, महामंत्री दीपक देवांगन के साथ विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

मंचस्थ अतिथियों ने कोषालय कर्मचारियों के अधिवेशन की सराहना की, साथ ही कोषालय को शासन का महत्वपूर्ण विभाग बतलाया। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश का लिपिक साथी अपने वेतन के लिए संघर्श कर रहा है, लिपिक पर ही कार्यालय की सभी जिम्मेदारी होती है काम का बोझ होता है, काम अधिक और कम वेतन ये लिपिको के साथ अन्याय है। अधिवेशन में आये विभिन्न जिलो के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी, जिसमें कोरिया जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष के अधिवेशन के माध्यम से कर्मचारी हितों संबंधी पांच मांगे रखी गई थी जिनमें से आज की स्थिति मे तीन मांग पूर्णता की ओर है और बाकी वेतन संबंधी मांग पर भी विभाग द्वारा वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। कोषालय साथियों के एकता से ही हमारी मांगे पूरी होंगी। उन्होने कोशालय कर्मियों से संगठन के साथ कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोषालय कर्मचारी के बिना काम संभव नही है, हम शासकीय विभागों की चाभी के रूप में काम कर रहे हैं, यदि हम काम बंद कर दें तो अन्य विभागों में हाहाकार मच जायेगा। उन्होने कहा कि कोषालय कर्मियों का काम अब पूरी तरह से बैंकिंग सिस्टम की तरह हो गया है इसलिए पदनाम बदलकर वेतन विसंगति दूर की जाये। आज कोषालय कर्मियों के मेहनत का ही परिणाम है कि शासकीय कर्मियों के वेतन का मैसेज मोबाईल पर माह के अंतिम तिथि को आ जाता है। पहले की तुलना में ट्रेजरी के कामकाज में भी काफी बदलाव हुआ है, आनलाईन काम होने से लोगों के काम सरलतापूर्वक होने लगे हैं। जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि कोषालय लिपिको का काम अन्य विभागों की तुलना में काफी जिम्मेदारी वाला होता है, इसलिए शासन को शीघ्र ही वेतन विसंगति दूर करना चाहिए। प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न जिलों के साथियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही लोगो ने अपनी समस्या रखकर संघ के माध्यम से दूर करानें की मांग की।

अधिवेषन में कोरिया जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा के साथ अनिरूद्व शर्मा, जीआर धु्रव, अनुराग सोनी, केके यादव, वीरेन्द्र पटेल, श्यामविहारी साहू समेत अन्य कोशालय साथी शामिल हुए।

error: Content is protected !!