कोंडागांव / नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में सरिता नाम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना कोंडागांव के मर्दापाल इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नक्सलियों ने शनिवार को बलरामपुर में सड़क निर्माण में लगे सब इंजीनियर और ठेकेदार के दो कर्मचारियों को अगवा कर लिया था। जिसके बाद में रविवार को नक्सलियों ने ठेकेदार के एक कर्मचारी को रिहा कर दिया था।
