बिलासपुर / कोर्ट के आदेश पर हाजिर नहीं होना बिलासपुर एसडीएम को भारी पड़ सकता है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिसप्रशांत मिश्रा ने स्थानीय पुलिस को बिलासपुर एसडीएम आलोक पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इस आदेश के हड़कम्प मचा हुआ है।
एक मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट में जस्टिस मिश्रा की कोर्ट ने एसडीएम के खिलाफ यह सख्त फरमान जारी किया है।
आपको बता दे की छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी सरकारी अफसर को कोर्ट ने इस तरह से गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश जारी किया है।
