Advertisement Carousel

बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री घायल

पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास हुआ हादसा; घायलों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल, नेलसनार स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी

बीजापुर। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस शनिवार रात नेलसनार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे यात्री बस क्रमांक CG 07-9655 पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहायता की। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!