Advertisement Carousel

स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

निर्माणाधीन भवन से 30 लोहे की सेटरिंग प्लेट बरामद; चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी जब्त

सक्ती। हसौद स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के निर्माणाधीन भवन से लोहे की सेटरिंग प्लेट चोरी करने के मामले में हसौद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 30 सेटरिंग प्लेट बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन स्कूल भवन के अंदर रखी सेटरिंग प्लेट अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थीं। शिकायत मिलने पर हसौद थाना पुलिस ने धारा 305(ए) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर से मिली सूचना और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फिरत कुमार नागेश, रमेश कुमार साहू, रविशंकर बर्मन, सुभाष खूंटे, रवि यादव और कुमार सिंह चौहान को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 30 सेटरिंग प्लेट के साथ वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की हैं। सभी छह आरोपियों को 31 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!